Indore, Madhya Pradesh
04 Sep 2026, 02:25 PM
Indore Crime: 24 दिन पहले लव मैरिज, ‘वंदना’ के हाथों से उतरी भी नहीं थी मेहंदी की थम गई सांसें, पड़ोसियों ने खोला सच!
Patrika
@patrika
Indore Crime: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के राऊ थाना क्षेत्र के न्यू नेहरू नगर में 22 वर्षीय एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्तिथियों में निधन का मामला सामने आया है। घर में बनी पानी की टंकी में युवती संदिग्ध अवस्था में मिली जिसके बाद पुलिस ने पति समेत जेठ-जेठानी से पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह को पीएम किया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई की तरफ बढ़ेगी। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह घटना गुरुवार दोपहर की है। फिलहाल ‘प्रेम विवाह के कारण पारिवारिक विवाद ‘ समेत अन्य सभी संभावित कोणों से मामले की जांच की जा रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)