IND vs NZ: न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक 246/5, टॉम लैथम और ब्लंडेल ने जड़े अर्धशतक, आकाश दीप ने झटके 2 विकेट
27 Nov 2026, 12:36 PM

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक 246/5, टॉम लैथम और ब्लंडेल ने जड़े अर्धशतक, आकाश दीप ने झटके 2 विकेट

News Patrika
@newspatrika
India vs New Zealand 2nd Test Day 1 Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड की बीच जारी दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में ड्रॉ होने के बाद दूसरा टेस्‍ट शुक्रवार से क्राइस्‍टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। न्‍यूजीलैंड की ओर से कप्‍तान टॉम लैथम और टॉम ब्‍लंडेल ने अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं, भारत के लिए आकाश दीप ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट लिए हैं। जबकि डेब्‍यूटेंट गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट हासिल किया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation