11 Oct 2026, 01:46 PM
BCCI न्यूजीलैंड दौरे पर ODI सीरीज के लिए जिन प्लेयर्स की वजह से टीम घोषित करने में कर रहा देरी, उन्होंने डुबा दी लुटिया
News Patrika
@newspatrika
India ODI Squad against New Zealand: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी टीम की घोषणा की थी। लेकिन, अब तक इस दौरे के लिए वनडे टीम की घोषणा नहीं की गई है। पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि भारतीय सेलेक्टर्स इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए अनऑफिशियल वनडे सीरीज पर कुछ प्लेयर्स को परख रहे हैं। उसके बाद ही वनडे टीम की घोषणा की जाएगी। लेकिन, इस सीरीज में वनडे टीम में जगह बनाने के लगभग सभी दावेदार पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं, जिसकी वजह से तीन मैचों की इस सीरीज में भारत पहले दो मैच हारकर सीरीज गंवा चुका है। अब तीसरा वनडे पुदुचेरी में खेला जा रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)