28 Nov 2026, 06:47 PM
भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, बांग्लादेश से क्यों छिटके ऑर्डर?
ABP News
@abpnews

भारत की टेक्सटाइल और गारमेंट इंडस्ट्री के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी जगह मजबूत करने का एक बड़ा अवसर सामने आया है. बांग्लादेश में मजदूरों की अशांति, हड़ताल और फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित होने के बीच वहां से गारमेंट के ऑर्डर दूसरे देशों में शिफ्ट होने की बात सामने आई है. इसका फायदा भारत को मिलने का दावा किया जा रहा है. दिल्ली और देश के व्यापारियों एवं उद्यमियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इसे भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए पिछले 20 साल का बड़ा अवसर बताया है.

CTI के मुताबिक, 1 नवंबर से 18 नवंबर 2026 के बीच बांग्लादेश से 254 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,360 करोड़ रुपये के गारमेंट ऑर्डर दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं. संगठन का दावा है कि इस बदलाव में भारत सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर सामने आया है. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि दुनिया के बड़े फैशन ब्रांड अब भारत से कपड़े खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इससे देश के टेक्सटाइल और गारमेंट कारोबार को नई रफ्तार मिल सकती है.

ZARA, H&M और M&S जैसे बड़े ब्रांड भारत की ओर

CTI के अनुसार, दुनिया के बड़े फैशन ब्रांड बांग्लादेश से अपने ऑर्डर हटाकर भारत समेत दूसरे देशों में दे रहे हैं. इनमें ZARA, H&M, Marks & Spencer (M&S) और Celio जैसे ब्रांड शामिल हैं. ये कंपनियां भारत के अलावा वियतनाम, कंबोडिया और इंडोनेशिया में भी ऑर्डर दे रही हैं. हालांकि, CTI का दावा है कि इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा भारत को मिल रहा है.

संगठन के मुताबिक, तिरुपुर, सूरत, लुधियाना, दिल्ली-NCR, नोएडा, गुरुग्राम और बेंगलुरु जैसे प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट कारोबार केंद्रों को इससे सीधा फायदा मिल सकता है. अगर अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के ये ऑर्डर लंबे समय तक भारत में बने रहते हैं तो छोटे और मझोले गारमेंट उद्योगों में भी उत्पादन बढ़ सकता है. इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

मजदूरों की अशांति और बढ़ती लागत बनी वजह

CTI ने बांग्लादेश से गारमेंट ऑर्डर दूसरी जगह शिफ्ट होने के पीछे वहां मजदूरों की अशांति, हड़ताल और फैक्ट्रियों के बंद होने को प्रमुख वजह बताया है. संगठन के मुताबिक, इन परिस्थितियों के चलते बांग्लादेश को 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा का उत्पादन नुकसान हुआ है. समय पर माल तैयार नहीं होने से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को भी परेशानी हुई.

इसके अलावा बांग्लादेश में न्यूनतम मजदूरी 12,500 टका से बढ़ाकर 17,000 टका किए जाने की बात कही गई है. CTI के अनुसार, इससे वहां उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई है. संगठन ने डिलीवरी के मामले में भी भारत को बेहतर स्थिति में बताया है. उसके मुताबिक, बांग्लादेश में गारमेंट ऑर्डर की डिलीवरी में करीब 120 दिन लगते हैं, जबकि भारत में 60 से 90 दिनों में माल पहुंचाया जा सकता है. यानी भारत के पास बांग्लादेश के मुकाबले जल्दी ऑर्डर पूरा करने का अवसर है.

टेक्सटाइल उद्योग से सीधे 4 करोड़ लोगों को रोजगार

CTI के मुताबिक, भारत के टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग में सीधे 4 करोड़ से ज्यादा लोग काम करते हैं. इनमें 50 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं. संगठन का दावा है कि अप्रत्यक्ष रोजगार को मिलाकर इस क्षेत्र से करीब 9 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं. वहीं, इस सेक्टर में 36 लाख से ज्यादा MSME इकाइयां काम कर रही हैं.

इस उद्योग से सिर्फ कपड़े बनाने वाली फैक्ट्रियां ही नहीं, बल्कि कपास किसान, धागा, बटन, जिप, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट, ट्रेडिंग और रिटेल कारोबार से जुड़े लोग भी प्रभावित होते हैं. CTI का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के ऑर्डर भारत में बढ़ते हैं तो इसका फायदा इन सभी क्षेत्रों तक पहुंच सकता है. संगठन के मुताबिक, यह कारोबार केवल कुछ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ा है.

CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र

भारत को अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल और गारमेंट बाजार में बड़ा केंद्र बनाने के लिए CTI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. संगठन ने मेक इन इंडिया अभियान के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा है कि टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग को अतिरिक्त सुविधाएं और प्रोत्साहन देकर भारत को दुनिया का सबसे बड़ा गारमेंट हब बनाया जा सकता है.

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि एक तरफ अमेरिका की ओर से 25 फीसदी टैरिफ का दबाव है, तो दूसरी तरफ दुनिया के बड़े फैशन ब्रांड भारत की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसे में इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार और व्यापारी मिलकर बांग्लादेश से शिफ्ट हुए 2,360 करोड़ रुपये के ऑर्डर को 20 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा सकते हैं.

इसके लिए CTI ने सरकार से पांच मांगें की हैं:

1. टेक्सटाइल निर्यातकों को राहत: एक्सपोर्टरों के लिए राहत पैकेज दिया जाए. बिजली सस्ती हो, GST रिफंड सात दिनों में मिले और ब्याज में छूट दी जाए.

2. 24 घंटे बिजली-पानी: टेक्सटाइल पार्क और गारमेंट क्लस्टर में चौबीसों घंटे बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

3. अमेरिकी टैरिफ से राहत: अमेरिका के साथ ट्रेड डील में टेक्सटाइल उद्योग को विशेष छूट दी जाए, ताकि 25 फीसदी टैरिफ का असर कम हो.

4. सिंगल विंडो व्यवस्था: ZARA और H&M जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों को भारत में फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन और जरूरी मंजूरियां आसानी से मिलें.

5. एक लाख कारीगरों को प्रशिक्षण: सिलाई, कटिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र में एक लाख नए कुशल कारीगर तैयार किए जाएं.

बृजेश गोयल ने कहा कि अगर सरकार और व्यापारी मिलकर इस दिशा में काम करते हैं तो भारत के टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सकती है. CTI का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत दुनिया का सबसे बड़ा टेक्सटाइल और गारमेंट हब बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है.

8वें वेतन आयोग ने लद्दाख पर पूछे 33 सवाल, 30 नवंबर तक देना होगा जवाब

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
10
Comments (0)