13 Nov 2026, 05:51 PM
भारत की इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज, एक्सपोर्ट में आया 30% का बड़ा उछाल, उधर घट गया सोने का आयात
News Patrika
@newspatrika
भारत के विदेशी कारोबार के लिए अक्टूबर का महीना काफी अच्छा रहा। देश के कुल निर्यात में सालाना आधार पर करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खास बात यह है कि सामान के निर्यात ने अब तक का सबसे ऊंचा मासिक स्तर छू लिया। इससे भारत को बढ़ते आयात के बावजूद कुल व्यापार घाटा कम करने में मदद मिली है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में भारत का कुल निर्यात 89.99 अरब डॉलर रहा। इसमें वस्तुओं और सेवाओं दोनों का निर्यात शामिल है। एक साल पहले अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 69.27 अरब डॉलर था। इस तरह कुल निर्यात में सालाना आधार पर 29.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)