04 Oct 2026, 08:11 PM
SIR के खिलाफ 7 अक्टूबर को चुनाव आयोग के बाहर INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Patrika
@patrika
SIR Controversy: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद के बीच INDIA ब्लॉक की दिल्ली इकाइयां 7 अक्टूबर को चुनाव आयोग के दिल्ली स्थित कार्यालय के बाहर संयुक्त प्रदर्शन करेंगी। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग करेंगे। दिल्ली कांग्रेस की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, यह फैसला कांग्रेस, CPI, CPI(M), RJD, NCP और RSP समेत अन्य दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया। INDIA ब्लॉक के दलों ने SIR प्रक्रिया को “त्रुटिपूर्ण” बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)