13 Sep 2026, 09:16 PM
IND W vs SL W Final: एशिया कप के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले चुनी बल्लेबाजी, दोनों टीमों में हुए बदलाव
Patrika
@patrika
IND W vs SL W Final Playing 11 and Toss: विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने आखिरी मोड़ पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत जरूरी मैच है। हमें बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना है। हर फाइनल जरूरी होता है, प्रेशर होता है, लेकिन हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हमारे पास एक बदलाव है। इस मैच में प्रतिका रावल को आराम दिया गया है, उनकी जगह कमलिनी खेल रही हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)