06 Oct 2026, 07:57 PM
IND vs WI 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 से बाहर, तो नमन धीर का T20I डेब्यू
Patrika
@patrika
India vs West Indies 1st T20 Toss and Playing XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस जीतकर अय्यर ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे, क्योंकि मिट्टी मिली-जुली है और दूसरी पारी में थोड़ी ओस भी होगी। उन्होंने कहा कि विंडीज ने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया है। उनके पास शानदार बैटिंग और ऑल-राउंडर हैं। इस मैच की प्लेइंग इलेवन से रवि बिश्नोई, नीतीश रेड्डी और वैभव सूर्यवंशी को बाहर रख गया है। जबकि नमन धीर भारत के लिए टी20 डेब्यू कर रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)