भारत-न्यूजीलैंड तीसरे ODI में पानी से भर जाएगा मैदान! मौसम पर आया ताजा अपडेट
09 Nov 2026, 08:16 PM

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे ODI में पानी से भर जाएगा मैदान! मौसम पर आया ताजा अपडेट

ABP News
@abpnews

कल, मंगलवार 10 नवंबर को भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना सकती है. मगर खराब मौसम टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है. दरअसल हैमिल्टन में लगातार तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना है. मैच से एक दिन पहले यानी सोमवार, मैच के दिन यानी मंगलवार और फिर बुधवार को भी भयंकर बारिश आने का अनुमान है.

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाएगा. पहले दोनों मैचों में बारिश ने दखल दिया था, लेकिन दोनों बार टीम इंडिया ने बाजी मारी थी. मगर हैमिल्टन की परिस्थितियां अलग होंगी, क्योंकि लगातार बारिश के चलते मैदान पानी से सराबोर भी हो सकता है.

तीन दिन तक झमाझम बारिश

सामने आई ताजा तस्वीरें तीसरे वनडे मैच के लिए अच्छी खबर नहीं दे रही हैं. सोमवार को दोपहर में 50-60 प्रतिशत, वहीं शाम और रात के समय 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है. अब मैच के दिन यानी 10 नवंबर की बात करें तो हालात और भी बुरे नजर आ रहे हैं.

न्यूजीलैंड के समयानुसार मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होता है. हैमिल्टन का वेदर फोरकास्ट देखें तो दोपहर 3 बजे से लेकर रात 12 बजे तक 75 प्रतिशत बारिश का अनुमान है. ऐसे में मैच पूरा होना तो दूर, खेल शुरू होना भी मुश्किल लग रहा है. मैच के एक दिन बाद यानी बुधवार को भी हालात अच्छे नहीं दिख रहे हैं. बुधवार को भी हैमिल्टन में 15-20 प्रतिशत बारिश की संभावना है.

पहले 2 मैचों में भी आई बारिश

पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला गया था, जहां टीम इंडिया 186 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. मगर दूसरी पारी में बारिश के दखल के बाद टीम इंडिया को 32 ओवर में 143 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था. भारतीय टीम ने वह मैच 5 विकेट से जीत लिया था.

दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला गया, जहां बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ और मुकाबले को 47-47 ओवर कर कर दिया गया था. कीवी टीम केवल 134 रनों पर सिमट गई थी, लेकिन दूसरी पारी में तब तेज बारिश या गई जब टीम इंडिया 113 रन बनाकर खेल रही थी. DLS पद्धति से भारत ने वह मैच 4 रन से जीत लिया था.

यह भी पढ़ें:

गुजरात और दिल्ली में बहुत बड़ा ट्रेड होने की चर्चा, पर्पल कैप विजेता भारतीय गेंदबाज की बदलेगी टीम

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation