बीना में 61 करोड़ की लागत से बन रही सड़क में बिना बेस डाले जा रहे पुलिया के पाइप, कुछ पाइपों में हैं दरारें
Madhya Pradesh 05 Nov 2026, 01:35 PM

बीना में 61 करोड़ की लागत से बन रही सड़क में बिना बेस डाले जा रहे पुलिया के पाइप, कुछ पाइपों में हैं दरारें

News Patrika
@newspatrika
बीना. पीडब्ल्यूडी द्वारा बीना से उमरिया तक 24.3 किमी लंबी सडक़ का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत 60.93 करोड़ रुपए है। सड़क निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं और इसकी शिकायत कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की गई है।दरअसल सड़क निर्माण में जो पुलिया बनाई जा रही हैं, उनमें बिना मजबूत बेस के ही पाइप डाले जा रहे हैं, जिससे बारिश में पुलिया धंस सकती हैं। साथ ही पुलिया में पुराने पाइप भी लगाए जा रहे हैं, जिनमें अभी से दरार हैं और भारी वाहन निकलने पर पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाएगी। दो पाइपों के ज्वाइंट भी सही तरीके से नहीं किए जा रहे हैं और कई जगह 6 से 8 इंच का अंतर बना हुआ है। साथ ही पाइपों के ऊपर भी पुराव करने में मिट्टी का उपयोग हो रहा है, जिससे पुलिया कुछ दिनों में ही खराब हो जाएगी। शिकायतकर्ता सीताराम ठाकुर, प्रतिपाल सिंह ने शिकायत में उल्लेख किया है कि पीडब्ल्यूडी एसडीओ से जब फोन पर शिकायत की तो पहले उन्होंने सब सही बताया और फिर फोटो दिखाने पर नए पाइप डालने की बात कही। उन्होंने घटिया निर्माण पर तत्काल रोक लगाने, स्वतंत्र तकनीकी टीम से सभी आठ पुलियों का भौतिक सत्यापन कराने, पुराने पाइप हटाकर नए एनपी 3 पाइप डलवाने, पाइपों को सही तरीके से जोडऩे आदि मांगें की हैं। साथ ही जब इसकी जांच की जाए, तो शिकायतकर्ता को भी सूचना देने दी जाए, जिससे सभी बिन्दुओं पर जांच हो सके।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
13

Comments (0)

Login to join the conversation