स्मार्टफोन बाजार में डबल धमाका, Huawei और iQOO के नए फोन की एंट्री आज
28 Oct 2026, 04:28 PM

स्मार्टफोन बाजार में डबल धमाका, Huawei और iQOO के नए फोन की एंट्री आज

ABP News
@abpnews

स्मार्टफोन बाजार में आज यानी 28 अक्टूबर को दो कंपनियां अपने नए डिवाइस पेश करने जा रही हैं. आज Huawei की Enjoy 100 सीरीज और Pura 90 Plus की एंट्री होगी, वहीं iQOO भी आज अपने Neo 12 स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगा.  इन फोन्स में कहीं बड़ी बैटरी और नए डिजाइन पर जोर दिया गया है, तो कहीं गेमिंग के लिए हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. Huawei ने अपने नए फोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं, जबकि iQOO Neo 12 को लेकर भी कंपनी कई जरूरी जानकारियां शेयर कर चुकी है. तो आइए जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स में क्या खास मिलने वाला है.

Huawei Enjoy 100 सीरीज में मिलेंगे चार मॉडल

Huawei की Enjoy 100 सीरीज चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च होगी. कंपनी ने इस सीरीज के लिए Standard, Pro, Pro Max और Enjoy 100m मॉडल की जानकारी दी है. इसके साथ ही फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन भी सामने आ चुके हैं. सीरीज के Pro Max मॉडल में बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल और लाल कलर की रिंग दिखाई गई है. कंपनी ने सीरीज में Kirin 8-सीरीज चिपसेट, बड़ी Giant Whale बैटरी और HarmonyOS के Star Shield Anti-Fraud 2 सुरक्षा फीचर की पुष्टि की है. Enjoy 100 Pro Max के 512GB वेरिएंट में Kirin 8020, जबकि 128GB और 256GB वेरिएंट में Kirin 8020A चिपसेट मिलेगा. Enjoy 100 Pro में भी Kirin 8020A दिया जाएगा. वहीं, Enjoy 100 और Enjoy 100m में Kirin 8000S चिपसेट मिलेगा.

Huawei Pura 90 Plus में नया डिजाइन

Huawei Pura 90 Plus भी आज चीन में लॉन्च होगा. इस फोन में कर्व्ड फ्रेम और गोल किनारों वाला बैक पैनल दिया गया है, जबकि इसके बाकी सीरीज मॉडल्स में फ्लैट एज मिलते हैं. फोन में पीछे की तरफ ट्रायएंगल कैमरा मॉड्यूल मौजूद है. इसे Dawn Gold, Obsidian Black, Sunset Purple और Snowy White कलर में पेश किया जाएगा. इसमें 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा. फोन के स्पेसिफिकेशन्स अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं, हालांकि लीक के मुताबिक इसमें 6.8 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, Kirin 9020 चिपसेट और 50MP का 1-इंच मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है. कैमरा सेटअप में 48MP मैक्रो टेलीफोटो और 40MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें - M6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानें कीमत

iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बैटरी

iQOO Neo 12 भी 28 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा. कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, Q3 गेमिंग चिप और Ice Dome कूलिंग सिस्टम मिलेगा. फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी. इसके साथ 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है. फोन में 2K AMOLED डिस्प्ले और 185Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है. इसके अलावा फोन में 5,000Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 500Hz तक मल्टी-टच सैंपलिंग रेट मिलने की बात कही गई है. iQOO Neo 12 को Fierce Edge, Shadow Black और Frost Blade Blue कलर में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - कम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें क्या है खास?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation