Home Loan Interest Rate: होम लोन पर 7.25% की कम ब्याज दर आगे मिलना हो सकता है मुश्किल, अगले हफ्ते से महंगे हो सकते हैं कर्ज, जानिए वजह
28 Nov 2026, 01:31 PM

Home Loan Interest Rate: होम लोन पर 7.25% की कम ब्याज दर आगे मिलना हो सकता है मुश्किल, अगले हफ्ते से महंगे हो सकते हैं कर्ज, जानिए वजह

News Patrika
@newspatrika
RBI Repo Rate: होम लोन पर आने वाले दिनों में आपको अधिक ब्याज चुकाना पड़ सकता है। इस समय सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.25 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी 7.25 फीसदी की कम ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। अगले हफ्ते से इन कम ब्याज दरों पर खतरा मंडरा सकता है। दरअसल आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 2 से 4 दिसंबर को होने वाली है। इस बैठक में आरबीआई रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है। महंगाई के बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। ऐसा हुआ तो रेपो रेट मौजूदा स्तर से बढ़कर 6 फीसदी पर पहुंच जाएगा। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने अपनी नई रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation