Madhya Pradesh
28 Oct 2026, 09:05 PM
बीनागंज बायपास से कालापहाड़ तक 5 किलोमीटर में बुलडोजर एक्शन, 32 अवैध कब्जे तोड़े, 12 कट हटाए
News Patrika
@newspatrika
Guna Highway Encroachment Removal: मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा और अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया। बुलडोजर कार्रवाई एबी रोड के किनारे किए गए अवैध कब्जों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कटों के खिलाफ की गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है। बीनागंज बायपास से कालापहाड़ तक करीब 5 किलोमीटर के दायरे में हुई इस कार्रवाई में अतिक्रमण कर बनाए गए 32 कच्चे-पक्के अवैध कब्जों को हटाया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)