Indore, Madhya Pradesh
12 Nov 2026, 11:10 AM
गर्दन दर्द के साथ शरीर का पोस्चर भी बिगड़ रहा, इंदौर में रिसर्च में बड़ा खुलासा
News Patrika
@newspatrika
Heavy Helmets : इंदौर में दोपहिया वाहन चलाते समय सिर की सुरक्षा के लिए पहना जाने वाला भारी हेलमेट लोगों के लिए गर्दन दर्द की परेशानी भी बढ़ा रहा है। खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने और सात से आठ घंटे तक वाहन चलाने वालों की गर्दन की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इससे शरीर का पोस्चर भी बदल रहा है। यह तथ्य एमवाय अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में दो माह में पहुंचे गर्दन व रीढ़ संबंधी परेशानी वाले 140 मरीजों के डेटा एनालिसिस में सामने आया है। विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गोयल व फिजियोथैरेपिस्ट अरुण पाटीदार के अध्ययन में गर्दन दर्द की समस्या में भारी हेलमेट को महत्वपूर्ण कारक पाया गया। ऐसे मरीजों की संख्या 57.1 प्रतिशत है, यानी अध्ययन में शामिल करीब हर 10 में से छह मरीजों की परेशानी में हेलमेट की भूमिका सामने आई। अध्ययन में शामिल मरीजों की उम्र 22 से 40 साल के बीच थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
17
Comments (0)