Narmadapuram, Madhya Pradesh
16 Sep 2026, 11:25 AM
होटल के बाहर ‘किसान’ बनकर नास्ता कर रही थी लोकायुक्त, रिश्वत लेने पहुंचा वेयरहाउस प्रबंधक, 90 हजार लेते गिरफ्तार
Patrika
@patrika
Lokayukta Bribe Trap: नर्मदापुरम जिले में सहकारी समिति के सेल्समेन से एनओसी के बदले रिश्वत मांगने वाले मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन (MPWLC) के अधिकारी को पकड़ने के लिए लोकायुक्त टीम 4 दिनों तक डेरा डाले रही। ग्रामीण का भेष में अधिकारी और कर्मचारी कारर्पोरेशन के कार्यालय में घूम कर रैकी करते रहे। मंगलवार को टीम ने यहां के दैनिक वेतन भोगी ऑपरेटर को मीनाक्षी चौराहा के पास एक होटल में पीड़ित से 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी वेयर हाउस के प्रभारी प्रबंधक भरत यादव के कहने पर रिश्वत लेने के लिए पहुंचा था। लोकायुक्त ने कार्यालय से प्रभारी प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)