हार्दिक पंड्या बड़ौदा के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी नहीं खेलेंगे, क्रुणाल पंड्या संभालेंगे टीम की कमान
07 Nov 2026, 03:26 PM

हार्दिक पंड्या बड़ौदा के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी नहीं खेलेंगे, क्रुणाल पंड्या संभालेंगे टीम की कमान

News Patrika
@newspatrika
Hardik Pandya not available for SMAT: हार्दिक पंड्या कई चोटों की वजह से बाहर हैं और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपना ज़्यादातर समय बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में बिताया है। पंड्या की प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट से गैरमौजूदगी घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) तक बढ़ गई है। बड़ौदा ने टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यों वाली टीम घोषित कर दी है, लेकिन उसमें हार्दिक का नाम नहीं है। हार्दिक के भाई क्रुणाल पंड्या को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि पंड्या ने आखिरी बार 24 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस के लिए मैच खेला था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation