Gwalior, Madhya Pradesh
28 Sep 2026, 07:21 PM
Gwalior… आलू अनुसंधान केंद्र: रबी सीजन के लिए 600 क्विंटल सुपर सीड तैयार, बीमारियों से मुक्त होगी आलू की फसल
Patrika
@patrika
ग्वालियर. कृषि के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए ग्वालियर से एक बेहद सुखद और राहत भरी खबर आई है। ग्वालियर स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र द्वारा प्रदेश के पांच चुङ्क्षनदा जिलों के किसानों को उन्नत किस्म का आलू बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य शासन के कृषि रोड मैप के तहत आगामी रबी सीजन (अक्टूबर-नवंबर की बुवाई) के लिए कुल 600 क्विंटल उन्नत बीज देने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अनुसंधान केंद्र की इस पहल से न केवल आलू की पैदावार में कई गुना इजाफा होगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी यह मील का पत्थर साबित होगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)