न बल्लेबाजी, न फेंकी कोई गेंद... फिर भी मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड; जानें कैसे
10 Nov 2026, 11:03 PM

न बल्लेबाजी, न फेंकी कोई गेंद... फिर भी मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड; जानें कैसे

ABP News
@abpnews

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर गस लोगी (Gus Logie) के नाम क्रिकेट का एक अनोखा रिकॉर्ड है. उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड उस मैच में जीता, जिसमें न गेंदबाजी की थी और न ही बल्लेबाजी की थी. वह इस तरह अवार्ड पाने वाले पहले क्रिकेटर थे. बता दें कि ये कोई क्लब मैच नहीं था, बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी का मैच था.

क्रिकेट में आमतौर पर प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड उसे दिया जाता है, जिसका जीत में महत्वपूर्ण रोल रहा हो. जैसे किसी बल्लेबाज ने शतक लगाया हो, जिसे उसकी टीम बड़े टोटल तक पहुंच पाई हो या लक्ष्य चेज किया हो. या किसी गेंदबाज को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए, जिसने सबसे ज्यादा विकेट लिए हों या इम्पैक्ट फुल स्पेल डाला हो.

गस लोगी को क्यों मिला था POTM अवार्ड?

आप सोच रहे होंगे कि अगर किसी प्लेयर ने गेंदबाजी भी नहीं की, बल्लेबाजी भी नहीं की तो उसे प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड कैसे मिल गया? फिर उस खिलाड़ी ने जीत में कैसे योगदान दिया होगा? दरअसल गस ने उस मैच में अपनी शानदार फील्डिंग के लिए ये अवार्ड जीता था और वह इस तरह अवार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बने.

गस लोगी ने जिस मैच में ऐसे अवार्ड जीता था, वो 28 नवंबर, 1986 को खेला गया चैंपियंस ट्रॉफी का मैच था. वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान ये मातच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. गस ने सलीम यूसुफ, मुदस्सर नजर और इजाज अहमद का शानदार कैच पकड़ा था और 2 रन आउट किए थे. रन आउट में जावेद मियांदाद का विकेट भी शामिल था.

गस लोगी की शानदार फील्डिंग के चलते पाकिस्तान की पूरी टीम 143 रनों पर सिमट गई थी. पाकिस्तान के लिए रमीज राजा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने 33.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर से छिन जाएगी पंजाब किंग्स की कप्तानी? हार्दिक पांड्या के ट्रेड से उठे सवाल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation