टिम सीफर्ट से बीच मैदान भिड़े गुरनूर बराड़, विराट कोहली ने किया बीच-बचाव, अब लग सकता है जुर्माना
13 Nov 2026, 11:51 AM

टिम सीफर्ट से बीच मैदान भिड़े गुरनूर बराड़, विराट कोहली ने किया बीच-बचाव, अब लग सकता है जुर्माना

News Patrika
@newspatrika
Gurnoor Brar vs Tim Seifert in IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को चौथा वनडे मुकाबला माउंट माउंगनुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दौरान उस समय माहौल पूरी तरह से गर्मा गया, जब भारतीय पेसर गुरनूर बराड़ ने टिम सीफर्ट को आउट करने के बाद उन्‍हें बेहद ही तीखा सेंड ऑफ दिया। बराड़ आपा खोते हुए सीफर्ट पर दहाड़ रहे थे। इसी बीच विराट कोहली ने मामले को शांत करने के लिए गुरनूर को धक्‍का देकर अलग किया। उनकी यह हरकत देख अंपायर क्रिस ब्रॉड ने गुरनूर के पास पहुंचे और उन्‍हें चेतावनी दी। इस हरकत के लिए अब भारतीय तेज गेंदबाज पर जुर्माना भी लग सकता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation