एक्शन-रोमांस का फुल पैकेज है 'गनमास्टर जी9', ट्रेलर देख लोग बोले- 'इतिहास रचेंगे'
11 Nov 2026, 08:43 PM

एक्शन-रोमांस का फुल पैकेज है 'गनमास्टर जी9', ट्रेलर देख लोग बोले- 'इतिहास रचेंगे'

ABP News
@abpnews

Gunmaaster G9 Trailer Released: इमरान हाशमी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. 'आवारापन 2' के बाद वो एक और रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'गनमास्टर जी9' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनका जबरदस्त अंदाज देखने के लिए मिल रहा है. ट्रेलर देख लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं.

'गनमास्टर जी9' से इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. हिमेश की आवाज में सॉन्ग और क्रिएट किया गया म्यूजिक ट्रेलर में दमदार लगा है, जिसकी झलक दिखाई गई है और ये 90s के दौर की याद दिला रहा है.

कैसा है 'गनमास्टर जी9' का ट्रेलर?

इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' के ट्रेलर के बारे में बात की जाए तो फिल्म में एक्टर के साथ जेनेलिया देशमुख रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री के साथ ही हिमेश रेशमिया का म्यूजिक और उनका आवाज में रोमांटिक सॉन्ग न इसमें जान ही डाल दी है. ये एक म्यूजिकल रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. ट्रेलर में इमरान का वही पुराना कड़क और रोमांटिक अंदाज देखने के लिए मिलती है.

यह भी पढ़ें: 'रामायण' ने नॉर्थ अमेरिका में तोड़ा 'दंगल' का रिकॉर्ड, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म

देखिए 'गनमास्टर जी9' का ट्रेलर...

हिमेश रेशमिया के म्यूजिक ने डाली जान

जबकि 'गनमास्टर जी9' के ट्रेलर में जहां जेनेलिया और इमरान की रोमांटिक केमिस्ट्री दिल जीत रही हैं वहीं पहली बार अपारशक्ति खुराना का भी नेगेटिव रोल देखने के लिए मिला है, जिसमें प्यार-रोमांस के साथ अपारशक्ति खुराना की दुश्मनी भी कमाल लगती है. फिल्म की स्टारकास्ट और एक्शन के साथ रोमांस कमाल लगता है लेकिन इसमें हिमेश रेशमिया के म्यूजिक और गानों ने जान ही डाल दी है.

यूजर्स बोले- 'इतिहास रचेंगे'

'आवारापन 2' के बाद इमरान हाशमी एक बार फिर से दमदार अंदाज देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. 'गनमास्टर जी9' का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. फैंस की खुशी सबसे ज्यादा तब बढ़ी जब हिमेश की आवाज में गाने और म्यूजिक देखने के लिए मिला. इसे सुनने के बाद 90s के इमरान की याद आ गई. एक यूजर ने हिमेश और इमरान की जोड़ी को लेकर लिखा, 'इतिहास रचेंगे.' दूसरे ने लिखा, 'गनमानस्टर जी9 ब्लॉकबस्टर है.' तीसरे ने लिखा, 'राघव जुयाल के बाद अपारशक्ति खुराना विलेन के किरदार में किल कर दिया.' इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, 'इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया सुपरहिट.' इसी तरह से लोग इस पर जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं.

'गनमास्टर जी9' कब होगी रिलीज

बहरहाल, अगर 'गनमास्टर जी9' की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में इमरान और जेनेलिया के साथ ही अपारशक्ति खुराना, अभिषेक सिंह, अवनीत कौर, इनायत वर्मा और अन्य सेलेब्स अहम रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
13

Comments (0)

Login to join the conversation