जयपुर में रामसेतु की भव्य झांकी, राम नाम के जयकारों से गूंजा शहर
Rajasthan 10 Nov 2026, 06:25 PM

जयपुर में रामसेतु की भव्य झांकी, राम नाम के जयकारों से गूंजा शहर

ABP News
@abpnews

दीपावली के मौके पर पिंक सिटी जयपुर बिजली की रंगीन रोशनी से जगमग किया गया है. यहां जगह- जगह आकर्षक झांकियां भी सजाई गई हैं. इनमें पुराने शहर के छोटी चौपड़ चौराहे पर तैयार की गई रामसेतु की झांकी लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. रात के अंधेरे में जब इस झांकी में लगाई गई लाइट्स जल उठती है तो इसकी छटा देखते हुए ही बनती है.

इस झांकी में सबसे ऊपर भगवान राम की बड़ी सी आकृति है और इसके ठीक बगल में अयोध्या में कुछ सालों पहले बन कर तैयार हुए रामलला के भव्य मंदिर को दिखाया गया है. नीचे की तरफ रामायण काल के रामसेतु तैयार करने के दृश्य को हाईटेक तरीके से दिखाया गया है.

'विरोधियों को राम की याद आना मजबूरी', अखिलेश यादव पर VHP का तंज

राम नाम के जयकारों से गूंजा शहर

झांकी में यह दिखाया गया है कि भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ खड़े हुए हैं और वानर सेना राम नाम लिखे हुए पत्थरों को समुद्र में डाल रही है और वहां रास्ता बनता जा रहा है. रामसेतु का चित्रण मूवेबल है. इसे देखने के लिए आने वाले लोग राम नाम के जयकारे लगाते हैं और साथ ही हाथ जोड़कर अपनी आस्था भी प्रदर्शित करते दिखाई दिए.

जयपुर में सजाई गई इस झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं. लोगों को यह झांकी काफी पसंद आ रही है. लोग इसकी तस्वीरें खींच रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं. यह झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

लग-अलग थीम पर कई झांकियां

हालांकि, शहर में समुद्र मंथन की थीम समेत कई दूसरे धार्मिक प्रसंग पर भी झांकियां तैयार की गई हैं. जयपुर में दीपावली के मौके पर पूरे शहर में बिजली की रंगीन रोशनी से सजावट के साथ ही जगह-जगह झांकियां सजाने की परंपरा है. यहां की दीपावली को देखने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी आते हैं. इस बार भी देश-विदेश के काफी टूरिस्ट यहां आए हुए हैं.

जयपुर: 18 साल की युवती से निकाह, कोर्ट में मौलाना की पिटाई, 'ब्रेनवॉश' का आरोप

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation