12 Nov 2026, 02:16 PM
India Gold Reserve: दुनिया के इन 10 देशों के पास हैं सबसे बड़े स्वर्ण भंडार, जानिए भारत का इस लिस्ट में क्या है स्थान
News Patrika
@newspatrika
RBI Gold Reserve: भारत के पास सोने का बड़ा भंडार है, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड रिजर्व रखने वाले देशों की लिस्ट में यह अभी आठवें स्थान पर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास करीब 880.5 टन सोना है। वहीं, अमेरिका के पास भारत के मुकाबले नौ गुना से भी ज्यादा सोना मौजूद है। जर्मनी, इटली, फ्रांस, चीन, रूस और स्विट्जरलैंड जैसे देश भी इस मामले में भारत से आगे हैं। सोने को सिर्फ निवेश या गहनों तक सीमित नहीं माना जाता। दुनिया के कई देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार के साथ सोना भी रखते हैं। इससे उन्हें आर्थिक अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान अपने रिजर्व को संतुलित रखने में मदद मिलती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)