12 Nov 2026, 12:15 PM
Gold Silver Price Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी में भी गिरावट, जानिए अब क्या रह गए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट
News Patrika
@newspatrika
सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में कीमतें लाल निशान पर हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2180 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1950 रुपये की गिरावट के साथ 1,28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1640 रुपये की गिरावट के साथ 1,05,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी का भाव 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यूएस फेड रेट हाइक की संभावनाओं और मजबूत यूएस डॉलर के चलते सोने में गिरावट आई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)