01 Oct 2026, 05:16 PM
Gold Price Outlook: सितंबर में 6.5% टूट गया सोना, अक्टूबर में आएगी तेजी या फिर लगेगा झटका? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Patrika
@patrika
Gold Investment: सितंबर का महीना सोने के लिए अच्छा नहीं रहा। इस दौरान सोने की कीमत करीब 6.5 फीसदी गिर गई। यह जून के बाद सोने की सबसे खराब मंथली परफॉर्मेंस है। अब अक्टूबर शुरू हो चुका है और भारत में त्योहारों के साथ शादी का सीजन भी दस्तक दे रहा है। ऐसे में बाजार की नजर इस बात पर है कि क्या सोना फिर से रफ्तार पकड़ पाएगा। सोने के लिए अक्टूबर में कई चीजें अहम रहेंगी। एक तरफ भारत में नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। दूसरी तरफ अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, डॉलर, कच्चे तेल की कीमत और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर संकेत सोने की दिशा तय कर सकते हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)