29 Oct 2026, 05:56 PM
Explainer: अमेरिकी फेड के फैसले के बाद अब सोना और गिरेगा या ऊपर जाएगा, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट
News Patrika
@newspatrika
Gold Price Forecast: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। बाजार भी यही उम्मीद लगाए हुए था। यूएस फेड रेट में बढ़ोतरी सोने के लिए अच्छी खबर नहीं होती। क्योंकि इससे निवेशक ट्रेजरी बॉन्ड जैसे ब्याज देने वाले एसेट्स की तरफ जाने लगते हैं और डिमांड घटने से सोने की कीमतें नीचे आती हैं। लेकिन आगे मौद्रिक नीति सख्त होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। दिसंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला करता है, इस पर बाजार की नजर रहेगी। दिसंबर में फेड रेट हाइक की सभावनाएं बढ़ने पर सोने पर आगे दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। दूसरी ओर, भारत में त्योहारी खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार को कुछ सपोर्ट मिल रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)