सोना 1 महीने में 22000 रुपए सस्ता, क्या अब खरीदने का टाइम आ गया?
26 Nov 2026, 10:48 PM

सोना 1 महीने में 22000 रुपए सस्ता, क्या अब खरीदने का टाइम आ गया?

ABP News
@abpnews

सोने की कीमतों में पिछले एक महीने में ही काफी गिरावट देखने को मिली है. महज एक महीने में ही सोने की कीमतों में करीब 22000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. वेडिंग सीजन के आने से पहले ही गिरावट शुरू हो गई थी, जिससे लोगों के बीच खुशी का माहौल नजर आया. लेकिन इसी बीच अब भी लोगों के बीच थोड़ा कंफ्यूजन है कि दाम गिरने के बाद सोना खरीदें या और रुकना चाहिए?

सोने की कीमतें एक महीने में काफी ज्यादा गिरी हैं, ऐसे में आने वाले समय में और गिरने की उम्मीद है तो क्या लोगों को अभी खरीद लेना चाहिए या थोड़ा और रुकना चाहिए? जानते हैं एक्सपर्ट्स का इस पर क्या कहना है.

सोना खरीदने का सही समय?
सोने की कीमतें गिरने के बाद अभी सही समय है सोना खरीदने का या नहीं? एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक साथ पूरा सोना खरीदने की जगह धीरे-धीरे खरीदना ज्यादा समझदारी होगी. इसकी बड़ी वजह ये है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है. SAHI के रिसर्च हेड गौरव अरोड़ा के मुताबिक, अमेरिका में महंगाई और वहां के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की ब्याज दरों को लेकर बनी आशंकाओं के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है.

उनके मुताबिक, MCX पर सोने के लिए 1,17,900 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर जरूरी है. उन्हें फिलहाल सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे जाने की संभावना कम लगती है. अरोड़ा का कहना है कि जिन लोगों को शादी या किसी दूसरे निजी काम के लिए सोना खरीदना है, वो इस गिरावट का फायदा उठा सकते हैं. लेकिन पूरा सोना एक साथ खरीदने की जगह अलग-अलग समय पर थोड़ा-थोड़ा खरीदें.

आम लोगों के लिए सलाह
यदि आपके घर- परिवार में शादी है या फिर आप आने वाले समय के लिए भी सोना खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा गिरावट में खरीदारी शुरू कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए इस बात का ध्यान रखें की एक्सपर्ट के के बताए तरीके से एक साथ पूरा पैसा सोने में न लगाएं. बल्कि थोड़ा-थोड़ा करके अलग-अलग समय पर सोना खरीदें.

कीमत और गिरने का करें इंतजार?
बता दें कि कीमत और गिरने के इंतजार में खरीदारी को बहुत ज्यादा टालना समझदारी नहीं है. क्योंकि सोने की कीमतों में लगातार अनिश्चितता बनी हुई है. ऐसे में कुछ एक्सपर्ट्स का ये भी मानना है कि सोने की कीमतें साल 2027 में एक बार फिर से बढ़ सकती है. लेकिन खरीदरा के समय ये भी ध्यान रखें कि सोने के वायदा कारोबार में फिलहाल बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 160 करोड़ का 121 किलो सोना तिरुपति को किया दान, कौन हैं वर्धमान जैन?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation