तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?
05 Nov 2026, 10:58 PM

तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?

ABP News
@abpnews

त्योहारों के मौसम में सोने और चांदी की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है. धनतेरस और दीवाली पर लोग शुभ खरीदारी के लिए ज्वैलरी की दुकानों का रुख करते हैं.

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े ज्वैलरी ब्रांड भी कई तरह के डिस्काउंट और खास सुविधाएं दे रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बार सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मालाबार,जोयालुक्स, तनिष्क और क्लायन ज्वेलरस के ऑफर्स की तुलना करना फायदेमंद हो सकता है.

Joyalukkas में मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत छूट

Joyalukkas इस फेस्टिव सीजन में मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 50 फीसदी डिस्काउंट दे रहा है. यह लाभ सोने, हीरे, प्लैटिनम, रत्न और चांदी की ज्वैलरी के साथ गोल्ड-सिल्वर बुलियन पर भी उपलब्ध है. ग्राहक 10 फीसदी एडवांस देकर गोल्ड रेट प्रोटेक्शन का फायदा उठा सकते हैं. पुराने सोने को बदलने पर कोई कटौती नहीं होगी. दूसरे ज्वैलर से खरीदा पुराना सोना बेचने पर 15 मिनट में भुगतान की सुविधा भी है. यह ऑफर 9 अक्टूबर से 8 नवंबर तक मान्य है.

मालाबार गोल्ड पर मिल रही हैं कई सुविधाएं

मालाबार गोल्ड और डायमंडस की ओर से सोने, बिना तराशे गए रत्नों और अन्य जेमस्टोन ज्वैलरी की वैल्यू एडिशन लागत पर 30 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. वहीं, डायमंड ज्वैलरी की कीमत में भी 30 फीसदी तक की राहत मिल सकती है. यह ऑफर 9 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक लागू है.

इसके अलावा ग्राहक 10 फीसदी एडवांस देकर गहनों की बुकिंग कर सकते हैं. गोल्ड रेट बढ़ने पर बुकिंग के समय वाला भाव सुरक्षित रहेगा, जबकि कीमत घटने पर कम भाव का फायदा मिलेगा. पुराने सोने के एक्सचेंज पर शून्य कटौती और SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 4 हजार रुपये तक कैशबैक भी दिया जा रहा है.

क्लयान जवेलरस में 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट

क्लयान जवेलरस सोने के गहनों की वैल्यू एडिशन लागत पर 40 फीसदी तक की छूट दे रहा है. पुराने सोने के एक्सचेंज पर भी शून्य कटौती का ऑफर है. इसके अलावा कंपनी ने ग्राहकों के लिए 50 करोड़ रुपये तक के इनाम जीतने का मौका भी रखा है.

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

चारों ब्रांड के ऑफर्स अलग-अलग हैं. इसलिए केवल डिस्काउंट देखकर खरीदारी न करें. मेकिंग चार्ज, सोने का ताजा भाव, GST और ऑफर की शर्तें भी जांचें. अलग-अलग ज्वैलरी डिजाइन और उत्पादों पर छूट की पात्रता बदल सकती है. खरीदारी से पहले संबंधित कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी स्टोर से पूरी जानकारी जरूर लें.

तनिष्क में 301 रुपये प्रति ग्राम की राहत

तनिष्क और Mia के स्टोर पर 10 अक्टूबर से 8 नवंबर तक फेस्टिव ऑफर चल रहा है. इसमें पात्र सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 301 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी. चुनिंदा डायमंड और स्टडेड ज्वैलरी पर डायमंड वैल्यू और मेकिंग चार्ज में 35 फीसदी तक की छूट है. पुराने 22 कैरेट या उससे अधिक शुद्धता वाले सोने पर शून्य कटौती का लाभ मिलेगा. हालांकि, कम कैरेट वाले सोने पर 2 फीसदी कटौती लागू होगी.

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे

यह भी देखें-

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation