सोना हुआ बहुत सस्ता! जनवरी में पीक से 18% नीचे, क्या नए साल में फिर बनेगा रिकॉर्ड?
06 Nov 2026, 02:51 PM

सोना हुआ बहुत सस्ता! जनवरी में पीक से 18% नीचे, क्या नए साल में फिर बनेगा रिकॉर्ड?

ABP News
@abpnews

सोना अभी इस साल अपने पीक से 18% सस्ता हो गया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 30 जनवरी 2026 को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,76,121 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी. वहीं, अभी कीमत कुछ 1,44,129 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यानी कि कीमत में सीधे-सीधे 18.16% की गिरावट आई है.

चूंकि सोने की कीमतें कम हुई हैं और धनतेरस के मौके पर गोल्ड-सिल्वर जैसे कीमती धातुओं में निवेश का चलन भी रहा है इसलिए सोने में आई यह गिरावट निवेशकों के लिए सोने पर दांव लगाने का एक बढ़िया मौका है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सोना आगे आने वाले समय में और गिरेगा या फिर से यह जनवरी के अपने पीक पर पहुंच पाएगा?

क्या सोना आगे कराएगा मुनाफा?

सोने की कीमत पिछले 30 सालों में लगभग 28.26 गुना बढ़ चुकी है. साल 1996 के धनतेरस पर 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 5,100 के आस-पास थी. तभी 10,000 में लगभग 1.96 ग्राम सोना आता था. वहीं, कल 5 नवंबर को सोने का भाव 1,44,129 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुआ. यानी कि अगर आपने 1996 के दौर में सोने में 10,000 रुपये का निवेश किया होता, तो आज आपकी कुल संपत्ति 2,82,606 रुपये बन जाती.

सोने ने बीते 3 सालों में भी बंपर रिटर्न कराया है. अक्टूबर 2025 में सोने की कीमत 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर 1,44,129 रुपये पर पहुंच चुकी है. यानी पिछले 1 साल में सोने ने आपको 11.22% का सीधा मुनाफा कराया है.  वहीं, अक्टूबर 2024 में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम महज 78,745 रुपये थी. 2 साल में यह 83.03% तक बढ़ चुकी है. यानी सोना हर साल औसतन 35.29% CAGR की रफ्तार से बढ़ा है.

इसके तीन साल (2023 से 2026) के रिटर्न पैटर्न को देखें तो, नवंबर 2023 में सोना 60,240 पर था. 3 साल में यह 139.26% बढ़ गया. यानी आपका लगाया गया पैसा दोगुने से भी काफी ज्यादा हो गया. इस दौरान सोने की सालाना औसत रफ्तार 33.75% रही.

धनतेरस 2027 के लिए एक्सपर्ट्स का अनुमान

प्रमुख घरेलू ब्रोकरेज फर्म Axis Securities के मुताबिक, सोने में मौजूदा निचले स्तरों से धनतेरस 2027 तक 20% से 25% की शानदार रिकवरी देखने को मिल सकती है. इसके तहत घरेलू बाजार में कीमतें 1.65 लाख से 1.71 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को दोबारा छू सकती हैं.

इसी तरह से J.P. Morgan और Goldman Sachs जैसे ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स का भी मानना है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की लगातार खरीदारी आने वाले महीनों में अंतर्राष्ट्रीय कीमतों को 6,300 डॉलर प्रति औंस तक ले जाएंगी, जिससे भारतीय बाजारों में भी बड़ी तेजी आएगी.

ये भी पढ़ें:

कहीं धनतेरस पर बैंक बंद तो नहीं? ब्रांच जाने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation