10 Nov 2026, 04:16 PM
‘गोकुल’ पर महायुति का कब्जा, अजित पवार के करीबी रहे राजेश पाटील बने नए अध्यक्ष, कांग्रेस को झटका
News Patrika
@newspatrika
Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष पद पर आखिरकार भाजपा नीत महायुति ने बाजी मार ली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के पूर्व विधायक राजेश पाटील को गोकुल दूध संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कांग्रेस नेता सतेज पाटील समर्थित उम्मीदवार शशिकांत पाटील को शिकस्त दी। अध्यक्ष पद के चुनाव में राजेश पाटील को 16, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 13 वोट मिले। इस जीत से गोकुल दूध संघ में महायुति की ताकत बढ़ गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)