ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' और 'गॉडजिला' में दिखेगी कड़ी टक्कर, ओपनिंग डे पर कौनसी फिल्म मचाएगी धमाल?
05 Nov 2026, 08:59 PM

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' और 'गॉडजिला' में दिखेगी कड़ी टक्कर, ओपनिंग डे पर कौनसी फिल्म मचाएगी धमाल?

ABP News
@abpnews

'गॉडजिला माइनस जीरो' दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर काफी बज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ओपनिंग डे पर 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई कर करने की उम्मीदें हैं. हालांकि, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' से कड़ी टक्कर मिल सकती है.

बता दें कि ये फिल्म 2023 में आई ऑस्कर विनर जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस वन' का सीक्वल है.

'रामायण' देगी कड़ी टक्कर

'डेडलाइन' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गॉडजिला माइनस जीरो' के नॉर्थ अमेरिका में 25 से 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर और बाकी इंटरनेशनल मार्केट में 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर का बिजनेस करने की उम्मीदें हैं. ओपनिंग डे पर फिल्म के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाने का प्रेडिक्शन है.

ये भी पढ़ें- 'रामायण' का 2 बजे तक तूफान, तोड़ डाले इन 11 फिल्मों के रिकॉर्ड

'रामायण' पार्ट वन को लेकर फैंस के बीच में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. 'रामायण' के 30 मिलियन से 75 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच ग्लोबल ओपनिंग करने की उम्मीदें हैं. बता दें कि नॉर्थ अमेरिका में फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी. वहीं जापान में फिल्म रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर (910 मिलियन येन) की कमाई की है. जापान में किसी लाइव-एक्शन फिल्म के लिए ये पहले दिन की रिकॉर्ड कमाई है. फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

'रामयाण' की कास्ट

वहीं 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के इंडिया में भी ओपनिंग डे पर धमाका करने की खबरें हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं. अब देखना होगा कि 'रामायण' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' में से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म धमाल मचाती हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation