Shahdol, Madhya Pradesh
22 Sep 2026, 01:41 PM
घोषणाओं की चमक में गुम हुआ मिनी ब्राजील, कागजों पर संवरा विचारपुर
Patrika
@patrika
शहडोल, विचारपुर गांव, जिसे खेल जगत में मिनी ब्राजील के नाम से जाना जाता है, आज राजनेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार है। कागजी दावों और फाइलों में तो इस क्षेत्र को चमका कर रख दिया गया है, लेकिन धरातल पर सच इसके ठीक उलट है। यहां के नन्हे व प्रतिभावान खिलाड़ी आज भी उसी १५ साल पुराने बदहाल व पथरीले मैदान में पसीना बहाने को मजबूर हैं। खेल मैदान के जीर्णोद्धार से लेकर बाउंड्रीवॉल तक के तमाम वादे इन मासूम खिलाडिय़ों के लिए सिर्फ एक अधूरा सपना बनकर रह गए हैं।मुख्यमंत्री की प्रोत्साहन राशि कहां गई?खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने व उनका हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुखिया (मुख्यमंत्री) ने ब्यौहारी आगमन पर विचारपुर के फुटबॉल खिलाडिय़ों को 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया था। नेताओं की तालियों के बीच हुआ यह वादा भी हवा-हवाई साबित हुआ। खिलाडिय़ों का दर्द है कि घोषणा के इतने दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें प्रोत्साहन की एक चवन्नी तक नसीब नहीं हुई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)