Madhya Pradesh
24 Sep 2026, 11:30 AM
घरेलू गैस से दौड़ रहीं स्कूली वैन, वाहन में भरे जा रहे 14-15 बच्चे, दतिया में सरेआम तोड़े जा रहे नियम
Patrika
@patrika
Domestic LPG Cylinder School Van: दतिया शहर में बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाली कई वैनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। कुछ वैनों में घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर और जुगाड़ से लगाई गई गैस किट का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, क्षमता से लगभग दोगुने बच्चों को बैठाकर वैन संचालित की शिकायतें भी हैं। इससे अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। शहर में करीब 34 से अधिक निजी स्कूलों से जुड़ी एलपीजी/सीएनजी किट वाली मारुति वैन संचालित होने की बात सामने आई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)