Chhattisgarh: अब घर बैठे एक क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति
30 Sep 2026, 03:25 AM

Chhattisgarh: अब घर बैठे एक क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति

Patrika
@patrika
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नागरिक सुविधाओं को सुगम, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। प्रदेश के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने जमीन के सीमांकन संबंधी प्रकरणों के त्वरित और सहज निपटारे के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल विकसित कर लागू कर दिया है। इस आधुनिक व्यवस्था के शुरू होने से अब आम नागरिकों को अपनी ही जमीन की नाप-जोख या सीमांकन कराने के लिए तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर काटने की मजबूरी से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। राज्य का कोई भी नागरिक अब अपने घर अथवा नजदीकी केंद्र से ही सीमांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation