09 Sep 2026, 10:15 AM
गुवाहाटी मर्डर केस में कत्ल के बाद फ्रिज में छिपाया पत्नी का कटा सिर, पति बोला- जेल से छूटकर प्रेमी को भी मारूंगा
Patrika
@patrika
Riya Murder Case: असम के गुवाहाटी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 6 महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 25 वर्षीय रिया तालुकदार गोस्वामी की उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, कत्ल के बाद आरोपी ने जो योजना बनाई, उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। हाटीगांव इलाके में हुई इस वारदात में आरोपी पति ने पत्नी का सिर काटकर फ्रिज के अंदर पॉलीथीन में छिपा दिया था। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने यह तक बताया कि वह शव को कुत्ते को खिलाने वाला था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)