दरिंदगी के बाद हत्या: मंदसौर में फूटा लोगों का आक्रोश; बाजार बंद, चौराहे किए जाम
Madhya Pradesh 10 Nov 2026, 06:00 PM

दरिंदगी के बाद हत्या: मंदसौर में फूटा लोगों का आक्रोश; बाजार बंद, चौराहे किए जाम

News Patrika
@newspatrika
Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले लुक्का गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर मामला सामने आने से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। बताया जा रहा है कि, मासूम बच्ची सोमवार को घर से लापता हुई थी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को बच्ची का शव गांव में कुएं के पास बरगद के पेड़ के पास मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation