Uttar Pradesh
02 Oct 2026, 04:32 PM
गांधी जयंती: देहरादून में CM धामी ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
ABP News
@abpnews

उत्तराखंड के देहरादून में राष्ट्रपति महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी.

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य अहिंसा और मानवता की जो सीख महात्मा गांधी ने दी है. वह हर दौर में मानवता का मार्गदर्शन करती रहेगी , उन्होंने कहा कि आज के समय में भी जब शांति,आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस होती है. गांधी जी के विचार उतने ही प्रासंगिक हैं.

यह भी पढ़ें: आकाश आनंद ने मायावती से फिर मांगी माफी, बोले- मेरी चुप्पी को गलत समझा

लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सादगी भरा जीवन, ईमानदारी, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और देश के लिए पूर्ण समर्पण उनकी पहचान थी, जो हर नागरिक के लिए प्रेरणा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी का दिया नारा 'जय जवान, जय किसान' सीमा पर डटे जवानों और खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के सम्मान का प्रतीक है,और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की याद हमेशा दिलाता रहेगा. अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों के आदर्श देश और समाज की सेवा के लिए हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे.

राज्य में कई जगह हुए कार्यक्रम

इसके साथ ही राज्य में आज इस मौके पर कई जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए. सरकारी कार्यालयों में भी सुबह प्रार्थना सभा के साथ दोनों को श्रद्धांजलि दी गयी, और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया. कई जिलों में मंत्रियों और विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया.

यहां बता दें कि आज पूरे देश में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा विपक्ष के नेताओं ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए.

यह भी पढ़ें: 1 ठाकुर, 1 ब्राह्मण, 3 OBC और 2 SC, यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए आई BJP की संभावित लिस्ट

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)