04 Oct 2026, 04:51 PM
Food Safety: बेकरी उत्पाद और एवरेस्ट मसाले वाली कंपनी को मिला नोटिस, त्योंहारी सीजन से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन
Patrika
@patrika
FSSAI Action: त्योंहारी सीजन में मिलावट और घटिया क्वालिटी के सामान पर रोक लगाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने जांच शुरु कर दी है। इसी क्रम में एफएसएसएआइ ने उपभोक्ताओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए दो कंपनियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। एफएसएसएआइ ने क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्रा.लि. लिमिटेड (Creative Bakers and Confectioners Pvt. Ltd.) का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Everest Food Products Private Limited) को अपने प्री-पैक्ड जीरा पाउडर को तुरंत वापस लेने का आदेश दिया गया है। जांच में जीरा पाउडर का सैंपल असुरक्षित पाया गया था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)