500 रुपये की सर्विस से 35 लाख की कमाई, दो दोस्तों का आइडिया हिट
13 Nov 2026, 07:07 PM

500 रुपये की सर्विस से 35 लाख की कमाई, दो दोस्तों का आइडिया हिट

ABP News
@abpnews

कभी-कभी बिजनेस का बड़ा आइडिया किसी बड़ी तकनीक से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की एक छोटी परेशानी से निकलता है. हैदराबाद के दो बचपन के दोस्तों ने भी ऐसी ही समस्या को अपना कारोबार बना लिया.

विदेश में रहने वाले भारतीयों को अक्सर भारत में खरीदारी करने, प्रॉपर्टी की जांच कराने या जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम पूरे करवाने में परेशानी होती है. इसी जरूरत को समझते हुए निशांत पारेपल्ली और शशांक वीर पोद्दातुरी ने साल 2023 में शोपिन नाम का स्टार्टअप शुरू किया. आज उनका यह प्लेटफॉर्म 20 से ज्यादा देशों में रहने वाले ग्राहकों को भारत में अलग-अलग तरह की सेवाएं उपलब्ध करा रहा है.

ऐप पर मिलती हैं चार तरह की सुविधाएं

शोपिन के जरिए ग्राहक भारत में चार तरह की सेवाएं ले सकते हैं. पहली सुविधा पर्सनल शॉपिंग की है, जिसमें ग्राहक अपनी पसंद का सामान स्थानीय बाजार से खरीदवा सकते हैं. शॉपर सामान की तस्वीरें या लाइव वीडियो कॉल के जरिए विकल्प दिखाते हैं.

दूसरी सुविधा पर्सनल असिस्टेंस की है. इसके तहत प्रॉपर्टी की जांच, यूनिवर्सिटी से ट्रांसक्रिप्ट लेना, बुजुर्गों की मदद और जरूरी कागजी काम करवाए जा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी सोर्सिंग और एक्सपोर्ट के साथ कॉर्पोरेट सेवाएं भी देती है.

विदेश में रहने वाले भारतीयों की परेशानी से मिला बिजनेस आइडिया

निशांत और शशांक दोनों ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से 2016 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद दोनों ने अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया. निशांत ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से मास्टर्स किया और सैमसंग जैसी कंपनियों में काम किया. वहीं, शशांक ने जेनपैक्ट में नौकरी करने के बाद अपनी मां के बिजनेस को संभालने में मदद की.

अमेरिका में रहने के दौरान निशांत ने महसूस किया कि विदेश में बसे भारतीयों को अपने देश में छोटे-बड़े काम करवाने के लिए परिवार या रिश्तेदारों पर निर्भर रहना पड़ता है. हर बार दूसरों से मदद मांगना आसान नहीं होता. इसी समस्या का समाधान खोजते हुए दोनों दोस्तों ने शोपिन की शुरुआत की.

20 से ज्यादा देशों में पहुंचा कारोबार

कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक,शोपिन के पास 20 से अधिक देशों में 3,500 से 4,500 ग्राहक हैं. भारत में इसके नेटवर्क में 2 हजार से ज्यादा पर्सनल शॉपर और करीब 1,500 असिस्टेंट जुड़े हैं. कंपनी का रिपीट कस्टमर रेट लगभग 30 प्रतिशत है.

सात महीनों में 35 लाख रुपये का रेवेन्यू

कमाई के मामले में भी स्टार्टअप ने अच्छी बढ़त दिखाई है. साल 2025-26 में कंपनी ने 33 लाख रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 35 लाख रुपये पहुंच गया. अब संस्थापकों का लक्ष्य साल 2026-27 में 90 लाख रुपये और अगले साल में 2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करना है. इसके लिए कंपनी मार्केटिंग, ऑपरेशन और अपने नेटवर्क के विस्तार पर काम कर रही है.

500 रुपये से शुरू होती है सर्विस

इस प्लेटफॉर्म की खास बात इसकी शुरुआती कीमत है. भारत में पर्सनल शॉपिंग के पहले घंटे के लिए 500 रुपये देने होते हैं. इसके बाद हर अतिरिक्त घंटे का शुल्क 250 रुपये है. पर्सनल असिस्टेंस में पहले काम के लिए 500 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त काम के लिए 250 रुपये लिए जाते हैं.

हालांकि, सामान खरीदने, यात्रा और डिलीवरी का खर्च अलग होता है. इसके अलावा 15 प्रतिशत सर्विस फीस और 18 प्रतिशत जीएसटी भी लागू होता है. नियमित ग्राहकों के लिए कंपनी ने ब्रॉन्ज और सिल्वर मेंबरशिप भी शुरू की है.

यह भी पढ़ें- छठ के पहले दिन सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में 14.2 KG और 19 KG LPG की कीमत

यह भी देखें-

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation