Indore News: पांच साल से जर्जर सडक़, गिट्टी डालकर जिम्मेदार कर रहे खानापूर्ति,आठ से दस बार कर रहे सफाई
Madhya Pradesh 28 Nov 2026, 10:25 AM

Indore News: पांच साल से जर्जर सडक़, गिट्टी डालकर जिम्मेदार कर रहे खानापूर्ति,आठ से दस बार कर रहे सफाई

News Patrika
@newspatrika
इंदौर. सडक़ की मरम्मत के नाम पर जिम्मेदार हर बार गड्ढे में गिट्टी डालकर खानापूर्ति कर देते हैं, लेकिन स्थायी सुधार नहीं किया जाता। बारिश के दिनों में जहां लोगों को कीचड़ और जलजमाव से जूझना पड़ता है, वहीं बारिश खत्म होने के बाद अब धूल के गुबार ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिनभर उड़ती धूल के कारण दुकानदारों को काउंटर और दुकानों की सफाई 8 से 10 बार करनी पड़ती है। कई लोगों को धूल के कारण एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation