25 अक्टूबर से बदल जाएगा इंदौर एयरपोर्ट का शेड्यूल, ‘मुंबई- अहमदाबाद’ जाने वालों को बड़ी राहत
Madhya Pradesh 19 Oct 2026, 11:05 AM

25 अक्टूबर से बदल जाएगा इंदौर एयरपोर्ट का शेड्यूल, ‘मुंबई- अहमदाबाद’ जाने वालों को बड़ी राहत

News Patrika
@newspatrika
Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से लागू होने जा रहे विंटर शेड्यूल में यात्रियों को कई नए हवाई विकल्प मिलेंगे। अहमदाबाद के लिए तीसरी सीधी उड़ान शुरू होगी, जबकि मुंबई के लिए एयर इंडिया सुबह 8 बजे नई उड़ान संचालित करेगी। दिल्ली की नियमित उड़ानों की संख्या दस से घटकर नौ रह जाएगी। गोवा और पुणे के रास्ते कोच्चि पहुंचने की कनेक्टिविटी भी मिलेगी। इसके अलावा नवी मुंबई, अबूधाबी, जबलपुर, नागपुर और जयपुर की उड़ानों के समय में बदलाव होगा। करीब एक दर्जन उड़ानों के समय में फेरबदल से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए शेड्यूल के अनुसार बनानी होगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation