10 Nov 2026, 06:17 PM
प्रदूषण के लिए पटाखे जिम्मेदार नहीं, बैन से 10 लाख परिवारों पर संकट- CTI
ABP News
@abpnews

दिल्ली में दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर जारी विवाद के बीच व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रदूषण के लिए केवल पटाखों को जिम्मेदार ठहराने पर सवाल उठाए हैं. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर कहा है कि, दिल्ली की खराब हवा के लिए केवल दिवाली के पटाखों को दोषी न ठहराया जाए.

उन्होंने पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की समस्या को भी अहम बताया जिस पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की अपील भी उन्होंने की है. बृजेश गोयल का कहना है कि CTI प्रदूषण के खिलाफ है और दिल्ली को साफ हवा मिलनी चाहिए, लेकिन एक दिन की दिवाली को पूरे प्रदूषण का कारण बताना उचित नहीं है. उनके मुताबिक, प्रदूषण के नाम पर पटाखा कारोबारियों की आजीविका खत्म करना समस्या का समाधान नहीं हो सकता.

5 से 7 नवंबर तक AQI किस वजह से बढ़ा?

CTI ने प्रदूषण को लेकर सबसे बड़ा सवाल 5, 6 और 7 नवंबर के आंकड़ों पर उठाया है. संगठन का कहना है कि दिल्ली में पटाखे 8 नवंबर को जलाए गए, जबकि इससे पहले ही तीन दिनों तक AQI 350 से 400 के बीच दर्ज किया गया था. ऐसे में सवाल है कि जब पटाखे जले ही नहीं थे, तब हवा इतनी खराब कैसे थी? CTI का तर्क है कि इन आंकड़ों से साफ होता है कि दिल्ली के प्रदूषण के पीछे दूसरे कारण भी हैं. संगठन का कहना है कि, पटाखों को जिम्मेदार ठहराना आसान है, लेकिन समस्या की असली वजहों पर कार्रवाई जरूरी है.

अक्टूबर से जनवरी तक क्यों बिगड़ती है दिल्ली की हवा?

CTI ने प्रदूषण के मौसमी पैटर्न पर भी सवाल उठाए हैं. संगठन का कहना है कि हर साल अक्टूबर से जनवरी के बीच दिल्ली की हवा ज्यादा खराब होती है, जबकि मार्च से सितंबर तक प्रदूषण का स्तर इसी तरह चरम पर नहीं रहता. गोयल के मुताबिक, इसका एक प्रमुख कारण पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना है. जब खेतों में पराली जलाने की घटनाएं शुरू होती हैं, तब दिल्ली की हवा भी प्रभावित होती है.

पराली जलना बंद होने के बाद स्थिति में सुधार देखने को मिलता है. CTI का सवाल है कि हर साल पराली जलाने की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय दिवाली के पटाखों पर ही सख्ती क्यों दिखाई जाती है?

पटाखा कारोबार से जुड़े 10 लाख परिवारों की चिंता

CTI चेयरमैन ने पटाखा उद्योग से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति का मुद्दा भी उठाया है. संगठन के मुताबिक, देशभर में करीब 10 लाख परिवार इस कारोबार से जुड़े हैं. इनमें शिवकाशी की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों से लेकर दिल्ली के छोटे खुदरा दुकानदार तक शामिल हैं. एक छोटे व्यापारी के लिए दिवाली का कारोबार पूरे साल की कमाई का बड़ा जरिया होता है.

वह महीनों पहले पूंजी लगाता है, लाइसेंस लेता है और माल का स्टॉक तैयार करता है. लेकिन त्योहार से ठीक पहले प्रतिबंध लगने पर उसका निवेश फंस जाता है और कमाई की उम्मीद भी खत्म हो जाती है. CTI का कहना है कि जब कारोबारियों ने न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ग्रीन पटाखे तैयार किए हैं, तो उन्हें बार-बार निशाना बनाने का क्या औचित्य है?

बच्चों की दिवाली से पटाखों की खुशी खत्म न हो

CTI ने दिवाली पर बच्चों की खुशियों का हवाला देते हुए कहा कि बच्चे पूरे साल इस त्योहार का इंतजार करते हैं. नए कपड़े, मिठाइयां, दीये और पटाखे उनके लिए दिवाली की खुशियों का हिस्सा हैं. संगठन पूर्ण प्रतिबंध के बजाय सीमित और नियंत्रित तरीके से पटाखे जलाने का समर्थन करता है.

इसके तहत कम पटाखे, निर्धारित समय पर पटाखे और ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की बात कही गई है. CTI के मुताबिक, पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन त्योहारों की खुशियों को पूरी तरह प्रतिबंधों तक सीमित करना भी सही नहीं है.

हिंदू त्योहारों पर ही सख्त पाबंदियां क्यों?

बृजेश गोयल ने अपने बयान में धार्मिक आयोजनों पर लागू होने वाले नियमों को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि CTI किसी धर्म के खिलाफ नहीं है और सभी धर्मों का सम्मान करता है, लेकिन यह पूछना जरूरी है कि पर्यावरण के नाम पर सबसे पहले सख्ती हिंदू त्योहारों पर ही क्यों दिखाई देती है. उन्होंने दिवाली पर पटाखों, होली पर पानी, छठ पर यमुना, कांवड़ यात्रा पर डीजे और गणपति विसर्जन पर प्रदूषण को लेकर होने वाली कार्रवाई का जिक्र किया.

CTI ने नए साल की रात 12 बजे देशभर में पटाखे जलाए जाने का सवाल भी उठाया है. संगठन का कहना है कि उस समय इस तरह की आपत्तियां उतनी प्रमुखता से क्यों नहीं सामने आतीं. कानून और पर्यावरण संबंधी नियम सभी के लिए समान होने चाहिए.

प्रदूषण पर सालभर हो कार्रवाई

बृजेश गोयल ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे दिवाली के पटाखों को प्रदूषण का खलनायक बनाने के बजाय पराली जलाने जैसी समस्याओं पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करें. उनका कहना है कि यदि पटाखों पर पूरी तरह रोक लगा दी जाए, तो क्या कोई यह जिम्मेदारी लेगा कि अक्टूबर से जनवरी के बीच दिल्ली का AQI 300 से ऊपर नहीं जाएगा? अगर ऐसी कोई गारंटी नहीं है, तो फिर केवल पटाखा कारोबारियों को दंडित करना कितना उचित है?

CTI चेयरमैन ने कहा कि संगठन साफ हवा के साथ व्यापार, परंपराओं और बच्चों की खुशियों को भी बचाए रखना चाहता है. उनके मुताबिक, प्रदूषण से निपटने का रास्ता चुनिंदा प्रतिबंध नहीं, बल्कि पूरे साल वैज्ञानिक और संतुलित तरीके से किए जाने वाले प्रबंधन से निकलेगा.

बंद होगा 500 का नोट! क्या 100- 200 के नोटों से अर्थव्यवस्था चल पाएगी?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3
Comments (0)