Madhya Pradesh
24 Sep 2026, 11:30 AM
फास्ट फूड खाने वाले सावधान ! भोपाल में यूज हो रहा घटिया ‘पाम ऑयल’, हो सकती पेट की गंभीर बीमारी
Patrika
@patrika
Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में खाद्य विभाग के मार्च 2026 महीने से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियानों के बावजूद मिलावटखोरों पर नकेल पूरी तरह नहीं कस पाई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का पूरा फोकस केवल पारंपरिक खाद्य पदार्थों (दूध, मावा, तेल और मसालों) के सैंपल लेने तक सीमित है। आंकड़ों के अनुसार मार्च से अब तक लिए गए। कुल नमूनों में से 70 फीसदी से अधिक जांच केवल डेयरी और एडिल ऑयल सेगमेंट तक सीमित रही। बच्चों और युवाओं की सेहत से खिलवाड़ कर रहे फास्ट फूड, बेकरी प्रॉडक्ट्स, केमिकल से पकाई जा रही सब्जियों और मीट-पोल्ट्री जैसे अति-संवेदनशील सेगमेंट पर विभाग का ध्यान न के बराबर है। मार्च से सितंबर 2026 के दौरान विभाग द्वारा कुल 1,450 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)