Fatty Liver Exercise:फैटी लिवर का काल हैं ये आसान एक्सरसाइज, डॉक्टर से जानें इसे रिवर्स करने का सच
12 Nov 2026, 03:32 PM

Fatty Liver Exercise:फैटी लिवर का काल हैं ये आसान एक्सरसाइज, डॉक्टर से जानें इसे रिवर्स करने का सच

ABP News
@abpnews

Which Exercise Is Best For Fatty Liver Patients: फैटी लिवर से जुड़ी समस्या आजकल काफी आम हो गई है, लेकिन अच्छी बात यह है कि सही तरह की फिजिकल एक्टिविटी इसमें बड़ा फर्क ला सकती हैं. लिवर केवल खाना पचाने या खून साफ करने का काम नहीं करता, बल्कि यह शरीर के बाकी हिस्सों से मिलने वाले संकेतों के अनुसार खुद को लगातार ढालता रहता है. इसमें मांसपेशियों की भूमिका बेहद अहम होती है. जब मांसपेशियां नियमित रूप से सक्रिय रहती हैं, तो वे ऐसे तत्व छोड़ती हैं जो लिवर में जमा चर्बी को कम करने और सूजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. लेकिन जैसे ही फिजिकल एक्टिविटी कम होती है, यह सहयोग भी घट जाता है और लिवर पर दबाव बढ़ने लगता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. Cyriac Abby Philips, जिन्हें "TheLiverDoc" के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में इस संबंध को विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज लिवर को अलग-अलग संकेत भेजती हैं और इनका असर यूके क्लीनिकल स्टडीज में भी साबित हो चुका है. उनका साफ कहना है कि हम रोजाना अपने शरीर का इस्तेमाल कैसे करते हैं, उसी पर लिवर की सेहत काफी हद तक निर्भर करती है.

रोजाना मूवमेंट फायदेमंद

मांसपेशियां केवल ताकत या दिखावे के लिए नहीं होतीं, बल्कि ये शरीर का मेटाबॉलिक इंजन हैं. इनके सक्रिय रहने से इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर होती है और लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी पड़ती है. यही वजह है कि एक ही वजन के दो लोगों में से ज्यादा एक्टिव व्यक्ति का लिवर ज्यादा स्वस्थ होता है. यूके में हुई एक बड़ी स्टडी भी यही बताती है कि जितनी ज्यादा रोजाना मूवमेंट होगी, फैटी लिवर का खतरा उतना ही कम होगा.

चलना सबसे असरदार

चलना सबसे आसान और असरदार तरीका है। हफ्ते में लगभग 150 मिनट तेज चलने से लिवर में जमा चर्बी करीब एक-तिहाई तक कम हो सकती है. यहां तक कि रोज 1000 कदम बढ़ाने से भी जोखिम में करीब 12 प्रतिशत की कमी आती है. इसके अलावा मध्यम गति वाली एक्सरसाइज जैसे जॉगिंग, साइक्लिंग या स्विमिंग भी काफी फायदेमंद हैं, जिनमें आप बात तो कर सकते हैं लेकिन गाना नहीं गा सकते.

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग

अगर समय कम है, तो हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग यानी HIIT अच्छा विकल्प है. करीब 12 हफ्तों में यह लिवर फैट को 37 प्रतिशत तक घटा सकती है. वहीं स्प्रिंट इंटरवल ट्रेनिंग जैसे छोटे लेकिन तेज वर्कआउट भी 6 हफ्तों में अच्छा असर दिखाते हैं.

योग

योग भी इसमें सहायक हो सकता है, खासकर नियमित रूप से किए जाने वाले अभ्यास जैसे सूर्य नमस्कार. इससे इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर होती है और डायबिटीज के मरीजों में लिवर फैट कम करने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें - Hot Water Benefits: वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

सबसे बड़ा बदलाव स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से आता है। वजन उठाना या बॉडीवेट एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और इससे लिवर की सेहत सीधे बेहतर होती है, चाहे वजन कम हो या न हो. यहां तक कि सिरोसिस जैसी गंभीर स्थिति में भी यह मसल लॉस को रोकने में मदद करती है.

The liver's best friend is the muscle. Your liver listens to your muscles. Every type of movement has a different dose and a different benefit, all backed by trials. Here's the playbook, for you to include in your routine, whichever helps you maintain consistency.

Brisk walking… pic.twitter.com/cecT1fUa9F

— TheLiverDoc™ (@theliverdoc) April 20, 2026

अलग-अलग एक्सरसाइज का संतुलन

आखिरकार सबसे अच्छा तरीका है अलग-अलग एक्सरसाइज का संतुलन बनाना. कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का कॉम्बिनेशन दिल, मांसपेशियों और लिवर तीनों के लिए फायदेमंद होता है. योग, पिलाटेस या ताई ची जैसी गतिविधियां भी मदद करती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो भारी एक्सरसाइज नहीं कर सकते.

ताई ची और क्यूगोंग  एक्टिविटी

जिन लोगों के लिए दौड़ना या भारी वजन उठाना मुश्किल है, उनके लिए भी विकल्प मौजूद हैं. पिलाटेस शरीर की चर्बी कम करने और लिवर से जुड़े संकेतों को सुधारने में मदद करता है. ताई ची और क्यूगोंग जैसी धीमी और संतुलित गतिविधियां शरीर के संतुलन, मांसपेशियों की ताकत और शुगर कंट्रोल को बेहतर बनाती हैं.

इसे भी पढ़ें -  ग्रेड-1 फैटी लिवर में फायदेमंद हो सकता है मेथी का पानी, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation