746 किमी. दूर से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार, रास्ते में हो गई बड़ी अनहोनी
Betul, Madhya Pradesh 13 Nov 2026, 01:45 PM

746 किमी. दूर से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार, रास्ते में हो गई बड़ी अनहोनी

News Patrika
@newspatrika
Betul news: छत्तीसगढ़ के रायपुर से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार बैतूल जिले में परतापुर के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें छह को मामूली चोटें आई हैं जबकि दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation