Raisen, Madhya Pradesh
04 Sep 2026, 01:05 PM
एमपी में हैं श्री कृष्ण की 3 ससुराल, 27 दिनों तक चला था युद्ध, जामगढ़ गुफा बनी थी ससुराल
Patrika
@patrika
Krishna Janmashtami 2026: जन्माष्टमी की रात जब मंदिरों में शंख-घंटों की गूंज के बीच कान्हा के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा, तब रायसेन जिले की धरती भी श्रीकृष्ण से जुड़े अपने एक अनूठे रिश्ते को याद करेगी। यह रिश्ता केवल भक्ति का नहीं, बल्कि युद्ध, पहचान और विवाह की उस पौराणिक गाथा का है, जिसमें द्वारकाधीश श्रीकृष्ण ने 27 दिनों तक एक महायोद्धा से युद्ध किया और अंत में उसी योद्धा की पुत्री उनके जीवन की आठ प्रमुख पटरानियों में शामिल हुई। स्थानीय लोक आस्था के अनुसार बरेली क्षेत्र का जामगढ़ और यहां स्थित जामवंत की गुफा इसी रोमांचक प्रसंग के साक्षी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)