एमपी के पूर्व मंत्री का रिश्तेदार CEO गिरफ्तार, 30 करोड़ के घोटाले में पकड़ाया शोभित त्रिपाठी
Bhopal, Madhya Pradesh 05 Sep 2026, 06:15 PM

एमपी के पूर्व मंत्री का रिश्तेदार CEO गिरफ्तार, 30 करोड़ के घोटाले में पकड़ाया शोभित त्रिपाठी

Patrika
@patrika
Shobhit Tripathi : एमपी के एक पूर्व मंत्री के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन निलंबित CEO शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। उसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पकड़ा है। ईडी ने यह कार्रवाई सरकारी राशि के गलत उपयोग से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। CEO शोभित त्रिपाठी को 9 सितंबर तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया है। उसपर विवाह सहायता योजना में फर्जीवाड़े का आरोप है। 30 करोड़ रुपए के इस घोटाले की EOW में शिकायत की गई थी। FIR के बाद जांच शुरू हुई जिसमें शोभित त्रिपाठी की संलिप्तता उजागर हुई। वह प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का रिश्तेदार है। CEO शोभित त्रिपाठी को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। EOW ने साल 2020 में जब उसे पकड़ा तब वह करीब डेढ़ साल तक जेल में ही रहा था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation