10 Oct 2026, 02:41 PM
Starlink India Row: भारत पर सवाल उठाकर खुद घिरे एलन मस्क, यूजर्स ने याद दिलाए ट्रंप के चुनाव में खर्च किए 200 मिलियन डॉलर
News Patrika
@newspatrika
Starlink India Row: भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को लॉन्च करने में हो रही देरी को लेकर एलन मस्क की नाराजगी अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है। भारत के कारोबारी माहौल और राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क अब खुद सोशल मीडिया पर घिर गए हैं। मस्क ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘भारत का असली बॉस’ कहा था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2024 चुनाव अभियान में मस्क के बड़े राजनीतिक चंदे का जिक्र करते हुए उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)