ECI विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- झूठ को सौ बार दोहराने से सच नहीं हो जाता
28 Sep 2026, 12:25 PM

ECI विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- झूठ को सौ बार दोहराने से सच नहीं हो जाता

Patrika
@patrika
JP Nadda on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ECI) को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। नड्डा ने कहा कि आज देश के 140 करोड़ लोग विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं और वैश्विक मंच पर भारत का प्रभाव बढ़ रहा है। वहीं, उनके अनुसार कांग्रेस और पूरा ‘INDI Alliance’ देश की प्रगति से निराश है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation