हार्ट मरीजों को राहत: घर पर होगी ECG की निगरानी, इंदौर में बनाया गया AI बेस्ड ‘हार्ट बॉक्स’
Indore, Madhya Pradesh 27 Oct 2026, 12:20 PM

हार्ट मरीजों को राहत: घर पर होगी ECG की निगरानी, इंदौर में बनाया गया AI बेस्ड ‘हार्ट बॉक्स’

News Patrika
@newspatrika
Indore news: अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है और आप ईसीजी कराना चाहते है तो ये खबर आपके काम की है। कई बार लोगों के लिए हृदय की प्रारंभिक जांच (ईसीजी) कराने के लिए हर बार अस्पताल जाना संभव नहीं होता। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एसजीएसआइटीएस के विद्यार्थियों ने एआइ और इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित पोर्टेबल हार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है। ‘आइओटी बेस्ड हार्ट मॉनिटरिंग एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर कार्डियोवैस्कुलर डिजीज’ नाम की इस परियोजना का उद्देश्य घर पर ईसीजी रिकॉर्ड करने, उसके रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और हृदय की गतिविधियों में संभावित असामान्य बदलाव के संकेत मिलने पर उपयोगकर्ता को सतर्क करना है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation