28 Nov 2026, 03:47 PM
'ड्यून 3'-'एवेंजर्स डूम्सडे' का 18 दिसंबर को महा-क्लैश, डेनिस विलेन्यूवे बोले- 'उम्मीद है टिके रहेंगे...'
ABP News
@abpnews

बॉलीवुड और साउथ में तो हर हफ्ते ही किसी ना किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने के लिए मिलता है. लेकिन इस बार खबर हॉलीवुड से है. हॉलीवुड में दिसंबर में बड़ा क्लैश होने वाला है, जिसमें 'एवेंजर्स' और 'ड्यून' एक साथ टकराने वाले हैं. इसे लेकर अब फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूवे ने चुप्पी तोड़ी है.

दरअसल, 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में 'ड्यून 3' और 'एवेंजर्स डूम्सडे' रिलीज हो रही हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब इनकी बॉक्स ऑफिस टक्कर को लेकर फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूवे ने अपनी प्रतिक्रिया दी और 'ड्यून 3' को रिलीज से पहले ही अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कहा.

'ड्यून 3' और 'एवेंजर्स डूम्सडे' के क्लैश पर बोले फिल्ममेकर

वैरायटी के अनुसार, डेनिस विलेन्यूवे ने 'ड्यून 3' और 'एवेंजर्स डूम्सडे' के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर कहा, 'मैं ईमानदारी से कहूं तो पहली ड्यून महामारी के के आखिर में रिलीज की गई थी. बहुत मुश्किल हालात के बावजूद हमने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था और शानदार कमाई भी थी. लेकिन हालात हमारे खिलाफ थे, फिर दूसरी फिल्म के साथ भी ऐसा ही हुआ.'

'ड्यून 3' के फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूवे आगे कहते हैं, 'मुझे इसे पतझड़ के मौसम में रिलीज करना था लेकिन हॉलीवुड में हुई दो हड़तालों की वजह से हमें इसे सर्दियों में रिलीज करना पड़ा. हमें कामयाबी तो मिली लेकिन ये आसान नहीं था. हम थोड़ी राहत की उम्मीद कर रहे थे. इस समय ना तो कोई महामारी है ना ही कोई हड़ताल. हमारी फिल्म सामान्य रूप से रिलीज होगी. लेकिन डिज्नी ने हमारे सामने अब तक सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लाकर खड़ा कर दिया है. मैं कोई बेवकूफ नहीं हूं. वो फिल्में बहुत बड़ी हैं.'

डेनिस विलेन्यूवे ने क्लैश पर जताई निराशा

इसके साथ ही डेनिस विलेन्यूवे ने दोनों फिल्मों की टकराव को लेकर निराशा जताई और कहा, 'मुझे बहुत निराशा है लेकिन हमने इस तारीख और आईमैक्स के लिए कमिटमेंट कर दिया था. इसे बदलना नामुमकिन था, इसलिए मैंने अपनी किस्मत मान ली और इसके लिए प्रार्थना की. 'ड्यून', 'एवेंजर्स' जैसी कोई बहुत बड़ी फिल्म तो नहीं है, लेकिन यह एक शानदार और दमदार है. मुझे उम्मीद है हम टिके रहेंगे.'

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को 'ड्यून 3' और 'एवेंजर्स डूम्सडे' के क्लैश को बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी भिड़ंत के तौर पर देखा जा रहा है. इसकी तुलना 2023 में आई फिल्म 'बार्बेनहाइमर' (Barbenheimer) और क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' और ग्रेटा गेरविग की 'बार्बी' से की जा रही है. ये तीनों फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज की गई थीं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6
Comments (0)